सरकार नागरिकों के अमूल्य जीवन की रक्षा करने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है-मंत्री गणेश जोशी

देहरादून समाचार– जनपद के कोविड उपचार व्यवथाओं के प्रभारी और सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज आत्माराम धर्मशाला, किशननगर स्थित कोविड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सर्वेचैक स्थित तीलू रौतेली महिला छात्रावास भवन में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कोविड जांच तथा उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों जानकारी प्राप्त की। कोविड कफ्र्यू के दौरान आनावश्यक बाहर घूम रहे लोगों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों को कोविड कफ्र्यू के समय में सड़कों पर निकल रहे लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछने तथा अनावश्यक घूम रहे लोेगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कोविड कफ्र्यू का सख्ती से अनुपालन न करवाने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंनें प्रिंस चैक सहारनपुर चैक चैराहों पर निरीक्षण कर कोविड कफ्र्यू का जायजा लिया तथा आने जाने व्यक्तियों से भी घर से निकलने का कारण जाना। इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर अनावश्यक घूम रहे लोगों का चालान भी काटा।
      कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों के अमूल्य जीवन की रक्षा करने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। एक ओर कोविड उपचार सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है। लगातार नए अस्पतालों को कोविड उपचार हेतु उपलब्ध करवाया जा रहा है। विकासनगर, धूलकोट, गढ़ीकैंट, तथा आई0डी0पी0एल0 इत्यादि में कोविड केयर संेटर विकसित किए जा रहे हैं। टीकाकरण की गति को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा कोविड परिस्थितियों में आक्सीजन, दवाईयों, आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी तथा ओवररेटिंग न हो इसके लिए लगातार व्यवस्था बनाई जा रही है। माननीय मुख्यमंत्र लगातार कोविड उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग में अधिकारियों को खुद मैंने ही जो निर्देश दिए हैं, उनका अनुपालन जिला प्रशासन और पुलिस किस तरह कर रही है यही देखने के लिए मैं सड़कों पर उतरा हूं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जनता का जीवन बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए यदि नागरिकों का जीवन बचाने के लिए यह अंतिम विकल्प हुआ तो लाॅकडाउन के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है  देहरादून में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या के संबंध में उन्होंने कहा कि देहरादून नगर की आबादी के अलावा पूरे राज्य से मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा राज्य की सीमा से सटे पड़ोसी राज्यों, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब तथा दिल्ली तक के मरीज यहां के अस्पतालों में उपचार हेतु आ रहे हैं। जिस कारण यहां आंकड़े बढ़ रहे हैं। हालांकि हम लगातार सभी को उपचार प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।
    इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान, उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं पार्षद नन्दनी शर्मा, राकेश जोशी, अंकित जोशी, यशवीर चैहान आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

देश में पहली बार पतंजलि ने जनजातीय समुदाय को जियो टैगिंग से किया मैपिंग, यह बड़ा कठिन और अनूठा कार्य रहा

हरिद्वार: उत्तराखंड में अब तक 1300 औषधीय पौधों का रिकार्ड मिलता है। लेकिन अकेले पतंजलि ने जनजातीय क्षेत्रों के महज पांच जिलों में अध्ययन करके 1011 पौधों को खोज निकाला…

जनपद में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, सभी व्यवस्थाएं रहें सुदृढ़ – जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 16 मई 2026* राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में संबंधित विभागों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *