अपर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग का निरीक्षण किया

दिनांक 12 सितंबर,2023 हरिद्वार : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पीoएल o शाह ने मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिद्वार, जिला शिक्षा अधिकारी (बेंसिक) हरिद्वार, समग्र शिक्षा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (बेंसिक ) कार्यालय हरिद्वार में श्री संजीव चौहान, उपनल, ए0ई0 एवं श्री रविकुमार, जे0ई0 कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये । इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने हेतु तथा अग्रिम आदेश तक माह सितम्बर, 2023 का वेतन आहरित न किये जाने के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

Related Posts

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 4 जुलाई 2026 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल प्रमाण पत्रों के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले बीमार शिक्षकों को दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना पड़ेगा। इसके लिये…

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत

    देहरादून, 6 जून 2026 प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी प्रकार की सम्बद्धताओं (अटैचमेंट) को समाप्त किया जाएगा। साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *