नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में उप शिक्षाधिकारी ने दिया विशेष भोज

हरीद्वार
आज दिनांक 2 अगस्त 2023 को बहादराबाद की उप शिक्षाधिकारी श्रीमती दीप्ति यादव ने सपरिवार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर पहुंच कर छात्रावास के छात्रों को विशेष भोज दिया। इस अवसर पर उप शिक्षाधिकारि द्वारा छात्रावास के छात्रों संग सपरिवार बैठ कर भोजन किया । भोजन से पूर्व कक्षा 1 के छात्र आलोक द्वारा सभी छात्रों से भोजन मंत्र का उच्चारण कराया गया । उप शिक्षाधिकारी ने छात्रों व छात्रावास के कर्मचारियों से बातचीत कर उनका हाल जाना व अपनी तरफ से छात्र व छात्रावास हित में हर सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर बहादराबाद बी. आर. सी. श्री मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे । मुकेश कुमार द्वारा भी अपनी तरफ से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि आज के विशेष भोज का आयोजन दीप्ति मैडम की पदोनती के उपलक्ष में मैडम की तरफ से किया गया । प्रवीण कपिल द्वारा उप शिक्षाधिकारी दीप्ति मैडम व बी. आर. सी. बहादराबाद मुकेश कुमार का छात्रावास में पधार कर विशेष भोज व अन्य सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया । छात्रों द्वारा अतिथियों संग फोटो कराई व तालियां बजा कर मैडम को प्रमोशन की बधाई दी गई । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ में से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, लोकेश कुमार, चंद्रकिरण, हरिओम, मुकेश, रुस्तम, अंकित, राजेश व छात्र उपस्थित रहे ।

Related Posts

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 4 जुलाई 2026 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल प्रमाण पत्रों के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले बीमार शिक्षकों को दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना पड़ेगा। इसके लिये…

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत

    देहरादून, 6 जून 2026 प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी प्रकार की सम्बद्धताओं (अटैचमेंट) को समाप्त किया जाएगा। साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *