एचईसी कालेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

दिनांक-11.11.2025

  हरिद्वार-आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के कला एवं मानविकी विभाग के छात्रों ने गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय में पुरात्तव संग्रहालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण किया। संग्रहालय अभिरक्षक श्री मनोज कुमार व उपअभिरक्षक उा0 सत्येन्द्र सिह ने छात्र छात्राओं को संग्रहालय का भ्रमण कराया जहां छात्रों ने प्रागेतिहासिक काल से सम्बन्धित प्राचीन वस्तुएं, हिमालय की प्राचीन चित्रकला, अस्त-शस्त्र कक्ष, पांडुलिपियॉ, प्राचीन मुद्रायें, पेन्टिंग, मूर्तिकला का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने अष्टधातु प्रतिमा संग्रह वीथी को देखा एवं इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने उत्तराखण्ड के प्राचीन आभूषण, परिधानों के कक्ष में भ्रमण करते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियॉ हासिल की।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तुप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को बहुत ही महत्वपूर्ण प्राचीन एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई है।
यह शैक्षणिक भ्रमण योगराज सिंह, स्वाति मंगलम आदि शिक्षकगण एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी शुभांगी फुटेला, के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Related Posts

एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 28 मई 2026 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के…

उत्कृष्ट शिक्षा की दिशा में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शनः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 08 मई 2026 विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा जारी वर्ष 2024-25 की परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स-2.0…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *