हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

 

*हरिद्वार 24 अप्रैल 2026*

शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगे।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखे एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं—
उन्होंने विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो,सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए,छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए।
तेज धूप के दौरान छात्रों से खेल-कूद एवं बाहरी गतिविधियां न कराई जाएं।
अवकाश के उपरांत छात्रों को समूह में घर भेजा जाए, जिससे आपात स्थिति में सहयोग मिल सके।
उक्त के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन करते हुए उपर्युक्त सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Posts

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत

    देहरादून, 6 जून 2026 प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी प्रकार की सम्बद्धताओं (अटैचमेंट) को समाप्त किया जाएगा। साथ…

एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 28 मई 2026 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *