विधायक रानीपुर को फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बताया गृह मंत्री का बेटा, मांगा चंदा

 बहादराबाद हरिद्वार 

 

14 – 15 फरवरी की रात एक अज्ञात कॉलर द्वारा मौजूदा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल नंबर पर कॉल करके स्वयं को केंद्रीय गृहमंत्री का बेटा बताते हुए पार्टी फंड में चंदा देने के लिए कहा गया।  विधायक आदेश चौहान द्वारा अन्य पदाधिकारियों से संपर्क उपरांत प्रकरण संदेहास्पद लगने पर  विधायक द्वारा कॉलर से बात करते हुए संदेह प्रकट किया गया तो अज्ञात कॉलर ने अमर्यादित व्यवहार करते हुए विधायक को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देते हुए ₹500000/- की डिमांड की गई।

प्रकरण हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा उक्त प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने हेतु कहा गया।

इसपर विधायक के पीआरओ रोमिश कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 308(2) में मुक़दमा दर्ज किया गया है।

कप्तान के निर्देश पर थाना पुलिस व सीआईयू के पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर कथित अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *