SSP हरिद्वार के नेतृत्व में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने में जुटी हरिद्वार पुलिस

श्यामपुर हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त किए जाने के संकल्प के दृष्टिगत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों/नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के दौरान दिनांक 07.01.2026 को नियमित चेकिंग/गश्त के समय ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर 01 संदिग्ध को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए संदिग्ध के कब्जे से 83.36 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर मु0अ0सं0 06/2026 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
सहनवाज पुत्र मुनीर निवासी ग्राम श्यामपुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

*बरामदगी*
83.36 ग्राम अवैध चरस

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 रचना पठानिया
2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
3. हे0का0 कुलदीप सिंह

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *