मॉर्निंग वॉक् पर जाती महिलाओं से लूट करने वाले पुलिसकर्मी के बेटे को भेजा बाल सुधारगृह

ज्वालापुर  हरिद्वार

दिनांक 03/09/2024 की सुबह कुछ घंटे के दरम्यान ही जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर और गंगनहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा महिलाओं को टार्गेट करते हुए लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली आर्य नगर निवासी महिला से अवधूत मंडल आश्रम के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने झपट्टा मारकर/ छीनकर गले की चेन छीन ली। जिस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 707/24 धारा 304(2) बीएनएस एवं कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 456/2024 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त दोनों घटनाओं से शहर से लेकर देहात तक सनसनी फैल गई। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी सिटी व एसपी देहात से वार्ता कर प्रकरण के खुलासे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल व आसपास से विभिन्न सुराग जुटाकर व मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर लगातार विभिन्न एंगल से प्रयास करते हुए दिनांक 05/09/2024 को एक संदिग्ध बाल अपचारी को नियमानुसार संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने अपचारी के कब्जे से पीली धातु के बाली के दो टुकड़े, एक पीली धातु के झुमका, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया।

पकड़ा गया बाल अपचारी पुलिस कर्मी का बेटा है व नशे के शौक पूरा करने के लिए इससे पहले की गई वारदात के चलते 307 भा.द.वि. सहित विभिन्न धाराओं में बाल संरक्षण गृह भेजा जा चुका है। पुलिस टीम अब पकड़े गए किशोर के साथी की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमे में धारा 109 309(4)309(6)317(2)3 (5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

*बरामदगी-*
1-मोबाइल फोन- 01
2-पीली धातु वाली के टुकड़े – 02
3-पीली धातु के झुमके- 01
4-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर- 01 (घटना में प्रयुक्त)

*पुलिस टीम-*
1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक ज्वालापुर राजेश बिष्ट
2-उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी
3-उप निरीक्षक विकास रावत
4-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
5-कांस्टेबल संदीप कुमार
6-कांस्टेबल नवीन छेत्री

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *