नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपित को पुलिस टीम ने बिजनौर से दबोचा

ज्वालापुर  हरिद्वार

 

दिनांक 02/08/2024 को वादी दीपक शर्मा निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर दी कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी व उसकी दोस्त उम्र 14 वर्ष दिनांक 01/08/2024 को घर से मंदिर के लिए गए लेकिन वापस नही लौटे।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी/अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा टीमें गठित की गई गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

गठित टीमों द्वारा तत्काल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रसार प्रचार कर/घटना स्थल पर पहुंचकर मेनुवली /मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया ।
कड़ी सुरागरस्सी पतारसी/परिजनों/दोस्तों से गहनता से पूछताछ कर/तकनीकी सहायता के लिए लगातार CIU टीम से संपर्क किया गया।

उक्त के क्रम में दिनांक 03/08/2024 को 01नाबालिग बालिका काल्पनिक नाम रानी पुत्री दीपक निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को मुजफ्फरनगर बस अड्डे से बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।

व दिनांक 04/08/2024 को दूसरी नाबालिक बालिका काल्पनिक नाम सोनी पुत्री स्व0अर्जुन निवासी मोहल्ला धीरवाली ज्वालापुर को बिजनौर से सकुशल बरामद किया गया, व साथ में मौजूद आरोपी शोएब पुत्र बजीरा निवासी ग्राम औरंगाबाद शकूरपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को पकड़ा गया।

*नाम पता आरोपी*
सोयब पुत्र बजीरा निवासी ग्राम औरंगाबाद शकूरपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।

*पुलिस टीम*
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट
2-उप निरीक्षक शेख सद्दाम हुसैन
3-उप निरीक्षक विकास रावत
4-कां0861 सन्दीप कुमार
5-म0कां01494 शोभा

*तकनीकी सहयोग (CIU)*
1- कां0वसीम

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *