प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस ने दबोचा*

सिडकुल हरिद्वार

सोशल मीडिया पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

दिनांक 31.05.2026 को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल पुत्र चंद्रभान पाल द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी की गई है।

तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 221/2026 धारा 351(2), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को सौंपी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचक द्वारा त्वरित जांच करते हुए वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी अतीक अहमद को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के विरुद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
अतीक अहमद पुत्र शमशुल हसन निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, थाना सिडकुल
2. ⁠हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी
3. ⁠कांस्टेबल मनीष

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *