गाली-गलौच व जान से मारने की नियत से हमला करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

 गंगनहर   हरिद्वार

 

दिनांक 05.08.2024 को वादी बिन्दर पुत्र भरतू निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर कोतवाली गंगनहर द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 03-08-2024 को 06 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर घातक हथियार से लैस होकर वादी के पुत्र पंकित के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा जान से मारने की नीयत से चाकू से हाथ व पेट में वार किए। शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 394/2024 धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109 बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर मुलजिमान की तलाश हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के दौरान आरोपी देव पटेल का नाम प्रकाश में आने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो पीड़ित के साथ मारपीट, गाली गलौच आदि घटना किया जाना स्वीकार किया गया।

परिणाम स्वरूप दिनांक 28.08.2024 को आरोपी देव पटेल को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित-*
1- देव पटेल पुत्र स्व0 गजराज सिंह निवासी टोडा कल्याणपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 पंकज कुमार
2. का0 अजय बिष्ट
3. का0 मनमोहन सिंह

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *