पथरी पुलिस ने भगवानपुर इंडस्ट्रीज़ एरिया में छापा मार चोरी गए ट्रक को लिया क़ब्ज़े में

हरिद्वार 

दिनांक 5-12-24 को वादी तसव्वुर रहमान पुत्र तमरेज निवासी ग्राम बहादुरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा ट्रक चोरी के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना पथरी पर दिया गया। उपरोक्त प्रार्थना पत्र के संबध में तत्काल थाना पथरी पर चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा चोरी हुए ट्रक को तत्काल बरामद करने हेतु एसपी देहात एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर व थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थाना हाजा से अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पथरी से लेकर हरियाणा, गुजरात तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक HP नंबर की गाड़ी संदिग्ध लगी।

उपरोक्त गाड़ी के संबंध में पुलिस टीम द्वारा दिन-रात मेहनत करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई ।

दिनांक 13/1/2025 को पुलिस टीम को HP नंबर की गाड़ी झबरेडा की ओर से भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सामान लेकर आने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भगवानपुर पहुंचकर उपरोक्त ट्रक व चालक को हिरासत में लिया गया।

वाहन चालक ने अपना नाम जावेद पुत्र हसनू निवासी टोका थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा बताया एवं बताया कि ट्रक चोरी करके उनके नंबर प्लेट बदलकर एवं नकली पेपर तैयार कर चुपके से ऐसे चोरी के ट्रक को ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल किया जाता था और उनमें गुजरात हरियाणा राजस्थान का ट्रांसपोर्ट का माल लाने ले जाने का काम किया जाता था और इतनी सफ़ाई से इस काम को किया जाता था कि अभी तक हमको कोई पकड़ नहीं पाया और हमारा काम चलते रहता था।

कप्तान के नेतृत्व एवं हरिद्वार पुलिस की सराहना—

उक्त ट्रक के सकुशल बरामद होने पर ट्रक स्वामी एवं स्थानीय जनता द्वारा SSP हरिद्वार एवं हरिद्वार पथरी पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की गई l

उपरोक्त ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।

*पंजीकृत अभियोग*
मु.अ.स.- 673/24
धारा303(2),317(2), 336 (2) BNS

*नाम पता आरोपी*
जावेद पुत्र हसनू निवासी टोका थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा।

*बरामदगी का विवरण*
आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ ट्रक UK 08 CB 5639 आयशर(गुडस केरियर)

*पुलिस टीम*
1- थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार
2- उ.नि.विपिन कुमार
3- कां०मुकेश चौहान
4- कां०दीपक चौधरी
5- कां०जयपाल चौहान
6- कां०अजित तोमर

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

होटल/ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो ढाबा मालिक पुलिस ने दबोचे

भगवानपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *