21 साल से मफ़रूर ₹5000 के ईनामी को मुरादाबाद उ0प्र0 दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार 

दिनांक 11/03/2003 को गिरोह बनाकर टप्पेबाजी कर जनता से नाजायज रूप से संपति अर्जित करने के संबंध में कोतवाली नगर पर अभियुक्त सूरज सहित 04 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 205/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट दर्ज किया गया था।

अभियुक्त सूरज पुत्र सतपाल जोकि 21 वर्ष से अधिक समय से लगातर फरार चल रहा था जिसके ऊपर ₹5000 का ईनाम घोषित था आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना स्थान व वेश भूषा बदलकर जगह-जगह निवास कर रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु मा0 स्पेशल गैगस्टर जज हरिद्वार द्वारा स्थायी वारण्ट ST N0-15 A/03 धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट जारी किया गया था।

माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील हेतु. एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली नगर व CIU की संयुक्त टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए ₹5000 के ईनामी अभियुक्त को आदर्श कालोनी 23 पीएसी भातु लाईन थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 से दबोचने में सफलता हासिल की।

आरोपी 5वीं पास है जो अपने साथियों संग टप्पेबाजी की घटनाएं कर अपनी जरुरते पूरी करता था। अपने भाई की मृत्यु के पश्चात उसकी पत्नी से शादी कर उसके तीन बच्चों सहित दिल्ली चला गया। जहां पर आरोपी रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था।
*नाम पता अभियुक्त*
सूरज पुत्र सतपाल निवासी आदर्श कालोनी 23 पीएसी भातु लाईन थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 44 वर्ष
*पुलिस टीम-*
अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी को0 नगर हे0का0 सतेन्द्र सिंह को0 नगर हे0का0 विकास मनोज CIU हरिद्वार कानि0 1055 सुनील को0 नगर कानि0 विवेक CIU हरिद्वार

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिये

कनखल हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व…

नशे में वाहन चला रहे 02 चालक पुलिस ने लिये हिरासत में, दो

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *