शिवालिक नगर में कारोबारी के घर में लूट

  हरिद्वार-

हरिद्वार के शिवालिक नगर क्लस्टर वन इलाके में आज सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। होटल व्यवसायी कुलदीप चौधरी के घर तीन हथियारबंद बदमाश घुस आए और उनकी बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश नकदी, गहनों के साथ उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी ले गए। वारदात के बाद आरोपी कारोबारी की ही कार में फरार हुए, जिसे बाद में हाईवे पर छोड़कर भाग निकले।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए टोल बैरियर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *