वर्ष 2022 से लापता नाबालिग लडकी को पुलिस ने किया बरामद घरवालों में खुशी लहर

कनखल हरिद्वार

 

दिनांक 23.06.2022 को वादी निवासी जमालपुर कलां ने थाना कनखल पर तहरीर दी कि मेरी नाबालिग पुत्री को अर्जुन पुत्र शहरी निवासी छपार जिला मु0 नगर बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना कनखल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

उक्त नाबालिग की बरामगी हेतु कनखल पुलिस द्वारा जगह जगह दविशें दी गयी लेकिन अभियुक्त समय- समय पर अपने स्थान बदलता रहा जिस कारण अपहृता को बरामद करना पुलिस को चुनौति बनी हुयी थी व समय बीतता जा रहा था।

उक्त नाबालिग की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक नगर पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।

दिनांक 02.01.2024 को थाना कनखल पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को छपार मु0नगर से धर दबोचा, व उक्त नाबालिग लडकी को सकुशल बरामद किया गया ।

अपहृता के माता- पिता द्वारा पुलिस का आभार जताया गया।

*नाम पता अभियुक्त–*
अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र कश्यप निवा,सी निटक हनुमान मन्दिर कस्बा छपार जिला मु0 नगर उ0प्र0

*पुलिस टीम–*
1- उ0 नि0 सोनल रावत
2- उ0 नि0 उपेन्द्र सिहं
3- हे0का0 नितिन ठाकुर
4- कां0आशीष पाण्डेय

Related Posts

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

हत्या के प्रयास में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की मेहनत के दिखे नतीजे

हरिद्वार दिनांक 06-06-2026 को ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा द्वारा थाना पथरी पर आकर एक प्रा.पत्र बाबत आरोपियों द्वारा वादी व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *