शनिदान मांगने की आड़ में घरो व दुकानों की करते है रेंकी

हरिद्वार
दिनांक-02.11.2023

 

 

 

SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में चोरी व सेंधमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी/सेंघमारी की घटनाओं में लिप्त अभियुक्तो के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त क्रम में दिनांक-01/02.11.2023 की रात्रि में पुलिस टीम को ग्राम अकबरपुर के पास स्थित आम के बगीचे में सपेरा गैंग होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आम के बगीचे में घेराबंदी कर चोरी की योजना बना रहे सपेरा गैंग के 04 शातिर चोरो 01.*पपीशनाथ पुत्र चमनलाल* निवासी-सपेरा बस्ती भानियावाला देहरादून 02.*केशूनाथ पुत्र चरणनाथ* निवासी-उपरोक्त 03. *अतिशनाथ पुत्र चमननाथ* निवासी-उपरोक्त 04. *गंभीरनाथ पुत्र मितवानाथ* निवासी-उपरोक्त को मौके पर ही घेरघोंट कर पकड लिया।

पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से खेतों में छिपाई गयी *02 मोटर साइकिल* व चोरी/सेंधमारी करने के उद्देश्य से अपने पास रखे गए उपकरण ( *प्लास, पेंचकस, लोहे की रॅाड, हथौडा आदि* ) बरामद किए गए है।

अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि बंद पडे घरो व ज्वैलरी शाॉप में चोरी/नकबजनी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से झबरेडा में हम लोग आए थेl

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
01.पपीशनाथ पुत्र चमनलाल निवासी-सपेरा बस्ती भानियावाला देहरादून
02. केशूनाथ पुत्र चरणनाथ निवासी-उपरोक्त
03. अतिशनाथ पुत्र चमननाथ निवासी-उपरोक्त
04. गंभीरनाथ पुत्र मितवानाथ निवासी-उपरोक्त

*बरामद माल* –
प्लास, पेंचकस, लोहे की रॅाड, हथौड़ा व 02 मोटर साइकिल

*पुलिस टीम*
01. अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष झबरेडा
02. उ०नि० नरेंद्र राठी
03. कानि० बसंत कुमार
04. हो०गा० शिव कुमार

Related Posts

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का सटीक प्रहार

हरिद्वार दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए…

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *