सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी- एसएसपी हरिद्वार

कनखल/हरिद्वार

सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शोरगुल कर माहौल बिगाड़ने वालो को सुधारने के सम्बन्ध में एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर दिनांक 05.09.2023 की देर सायं थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में चौकी जगजीतपुर क्षेत्रांतर्गत शराब के ठेके के आसपास, श्री यंत्र पुल के पास स्थित ढाबों एवं बैरागी कैंप में चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले कुल 25 व्यक्तियों को दबोचा गया।

इस दौरान गिरफ्त में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 6250 रुपए जुर्माना वसूला गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

*पुलिस टीम-*
(1)उ0नि0 देवेंद्र तोमर (चौकी प्रभारी जगजीतपुर)
(2)उ0नि0 भाजराम चौहान
(3)उ0नि0 उपेंद्र सिंह
(4)उ0नि0 सोनल रावत
एवं थाना कनखल के अन्य कर्मचारीगण

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *