ट्रक पर लगी बेकाबू आग पर दमकल कर्मियों ने पाया काबू

रूड़की. हरीद्वार

आज दिनांक 22 मई 2023 को समय 4:45 पर लखनौता चौक के पास एक ट्रक में आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंच कर होज पाइप से पंपिंग कर आग को बुझाने का प्रयास किया किन्तु आग लगातार तीव्र होती जा रही थी। मौके की नजाकत को देखते हुए फायर स्टेशन रुड़की से एक और फायर यूनिट को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से कड़ी मेहनत के उपरांत आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

ट्रक में केमिकल और दाना (पशु चारा) होने के कारण तेजी से फैल रही आग के डीजल टैंक तक पहुंचने के संभावित खतरे के बीच आग पर काबू पाना बेहत जोखिमपूर्ण था। आग के चलते ट्रक में रखा सामान (केमिकल एवं पशु चारा/ दाना) नष्ट हो गया लेकिन टीम ने बिना जनहानि के ट्रक को भी जलने से बचा लिया गया।

*फायर स्टेशन रुड़की टीम-*
1 LFM नजाकत अली
2 LFM गयूर अली
3 DR. विपिन सिंह तोमर
4 FM हरिश्चंद्र राणा

*फायर यूनिट मंगलौर टीम-*
1 LFM अजब सिंह
2 DR. अब्दुल रहमान
3 FM अजय सिंह

Related Posts

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

रानीपुर  हरिद्वार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस…

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *