यूटिलिटी योद्धा गाड़ी में सवार चोरी के 02 अभियुक्तों को पुलिस टीम ने दबोचा

झबरेड़ा. हरीद्वार

अज्ञात चोरों द्वारा लोहे के गेट चोरी करने सम्बन्धित प्रकरण में थाना झबरेड़ा में दिनांक 20 मई 2023 को दर्ज मु.अ.सं. 278/23 धारा 379 IPC में अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन (यूटिलिटी योद्धा) व चोरी किए गए माल के साथ दबोचा। नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त अंकित द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह थाना रायवाला जनपद देहरादून तथा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर में दर्ज मुकदमों में भी जेल जा चुका है, जिस सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- सन्नवर पुत्र शहीद निवासी राजापुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0
2. अंकित पुत्र इंद्रपाल निवासी उपरोक्त

*बरामदगी-*
1- लोहे के दो पल्ले ( गेट 12 x 6 फुट )
2- योद्धा यूटिलिटी (घटना में प्रयुक्त)

*पुलिस टीम-*
1.SI नवीन चौहान
2.HC विकास
3.C कुंवर
4.C मुकेश तोमर
5.C रणवीर

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *