बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 23 मकान मालिकों के काटे 2लाख 30 हजार रुपये के चालान

लक्सर. हरीद्वार

एसएसपी हरिद्वार द्वारा किरायेदारों व घरेलू नौकरों का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.05.23 को लक्सर पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुए कई टीमें बनाकर कस्बा लक्सर में केशवनगर, सोसाइटी रोड में किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 23 मकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दस हजार के कुल 02 लाख 30 हजार के चालान कर रिपोर्ट सम्बन्धित को प्रेषित की जा रही है।

अभियान के दौरान 125 किरायेदारों व घरेलू नौकरों का मौके पर ही सत्यापन किया गया।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *