हल्द्वानी की घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे सरकार-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 10 फरवरी। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। देवभूमि में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का सबसे शांत राज्य है। हल्द्वानी में तोड़फोड़ व आगजनी जैसी घटनाएं की गयी। पुलिसकर्मियों को भी मारा पीटा गया। सरकारी संपत्ती को भी नुकसान पहुंचाया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सरकार को ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सक्षम हैं। वह ऐसे आतताइयों से निपटना जानते हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर रोक लगनी चाहिए। जिससे उत्तराखंड का शांत माहौल बना रहे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से घटना के षड़यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में आतंक फैलाने वाली घटनाओं की पुनर्रावृत्ति किसी भी सूरत में ना हो। संत समाज सरकार के साथ है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि ऐसी घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल होती है। असामाजिक तत्व किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए। षड़यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि उत्तराखंड में फिर ऐसी घटना घटित ना हो सके

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *