हिमगंगे, अवनी, एवम कमल स्टोन को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया

 हरिद्वार-जनपद में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागों की कार्यवाही बड़ी सख्ती में बदल चुकी है, आज दिनांक 20 दिसंबर 2021 को जिलाधिकारी (विनय शंकर पाण्डेय) हरिद्वार द्वारा पुनः जनपद के तहसील हरिद्वार अंतर्गत, भोजपुर ओर विशनपुर क्षेत्रो के अतिरिक्त तहसील लक्सर से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में पुनः कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन को मिलने के कारण तहसील हरिद्वार, के उपजिलाधिकारी एवम नायब तहसीलदार एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के भोगपुर एवम विशनपुर क्षेत्रो में करेस्रो का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान 03 करेस्रो क्रमसः हिमगंगे, अवनी, एवम कमल स्टोन को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है, साथ ही अन्य करेस्री महादेव की उक्त करेस्रो पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

इसके साथ ही जनपद के तहसील लक्सर के सुर्या, किसान एवम गणपति कर्सर में भी प्रसासन द्वारा कार्यवाही कर अर्थदंड आरोपित किया ।
जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नही बक्शा जायगा। इससे पूर्व भी करेस्रो को सीज किया गया था, ओर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Posts

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

अपराध और अपराधियों पर SSP हरिद्वार का कड़क रुख़

भगवानपुर हरिद्वार दिनांक 17.05.2026 को होटल धरोहर में कलीम नामक युवक की होटल संचालकों द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *