हरिद्वार 

दिनांक- 19.09.2022 को  श्री अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा थाना क्षेत्र में सुसंगठित गैंग बनाकर अपने दैंनिक खर्चो की पूर्ति अवैध धनोपार्जिन करने वाले अभि0 ईनाम पुत्र इलियास निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार का उच्चाधिकारी गणों एवं जिलाधिकारी  जनपद हरिद्वार से बाद अनुमोदित गैंग चार्ट के थाना हाजा पर मु0अ0सं0 923/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उच्चाधिकारी गणों के आदेशानुसार थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा की जा रही थी। अभियुक्त इनाम पुत्र इलियास नि0 ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार अपने गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जिस पर  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा 10,000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था।  आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष महोदय झबरेड़ा श्री संजीव थपलियाल द्वारा अभि0 की गिरफ्तारी हेतु थाना भगवानपुर को अन्तर्गत धारा 55 सीआरपीसी का नोटिस प्रेषित किया गया। नोटिस के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा अभियुक्त इनाम उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। परिणाम स्वरूप दिनांक- 17.10.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 अभियुक्त इनाम पुत्र इलियास नि0 ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को सिकन्दरपुर चौक के पास भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को माननीय न्यालालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभि0 सम्बन्धित मु0अ0सं0 923/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
1- इनाम पुत्र इलियास नि0 ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 जयवीर रावत थाना भगवानपुर
3- का0 800 गीतम थाना भगवानपुर
4-का0 364 ललित यादव थाना भगवानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *