अपराध जगत में मची खलबली, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की जबरदस्त मुहिम का दिख रहा असर

हरिद्वार

अवैध कार्यों पर लगाम लगाने एवं इन धंधों की काली कमाई से जोड़ी गई सम्पत्ति को जब्त कर ईमानदारी से अपनी आजीविका चला रहे नागरिकों को सकारात्मक संदेश देने के लिए I.P.S. प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बतौर एसएसपी हरिद्वार पदभार संभालते ही मातहत को स्पष्ट रुप से दिशा-निर्देशित किया गया था। इस दौरान गुंडा/गैंगस्टर के तहत की जा रही कार्यवाही के साथ ही सम्पत्ति जब्तीकरण में हो रही प्रगति को भी श्री प्रमेन्द्र डोबाल लगातार स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं।

सजग नेतृत्व की स्पष्ट मंशा को ध्यान रखते हुए की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना भगवानपुर में नकली दवाएं बनाने के मामले में प्रकाश में आए सदस्यों के खिलाफ दर्ज मु०अ०सं०-1103/22 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट में विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष झबरेडा द्वारा ठोस पैरोकारी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय हरिद्वार से कुल 04,44,94,482/ रूपये की सम्पत्ति सीज किये जाने के आदेश पारित कराए जाने में कामयाबी हासिल की।

नकली दवाइयां बेचकर इस गिरोह के गैंगलीडर विशाल और सदस्य पंकज द्वारा अर्जित की गई सम्पत्ति का मूल्यांकन 04,44,94,482/- (चार करोड़ चवालीस लाख चौरानवे हजार चार सौ बयासी रुपए) आंकी गई थी। जहां हरिद्वार पुलिस ने लगातार ठोस पैरवी व अथक प्रयास के फलस्वरूप पहले जिलाधिकारी महोदय से आदेश प्राप्त किया तथा तदोपरांत उक्त संपत्ति को जब्त/फ्रीज किया गया।

सीज की गई संपत्ति में गैंगलीडर विशाल के नाम खरीदी गई फैक्टी व जमीन तथा गैंग सदस्य पंकज के पिता/रिश्तेदारों आदि के नाम पर खरीदी गई जमीन व प्रयोग किये जा रहे वाहन शामिल हैं।

*कार्यवाही की जद में आए गैंग सदस्यों का विवरण-*
1- विशाल पुत्र विलाश निवासी अमरावती महाराष्ट्र हाल आनन्द विहार कालोनी मक्खनपुर भगवानपुर (गैंगलीडर)
2- पंकज पुत्र साधुराम निवासी ग्राम बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर हरिद्वार (सदस्य)

Related Posts

12 घंटे के भीतर तलाश खत्म, नेपाली युवक तक पहुंची पुलिस

हरिद्वार कल दिनांक 21/04/2026 की समय एक व्यक्ति द्वारा चौकी रोडीबेलवाला आकर सूचना दी गई कि दीनदयाल पार्किंग के अण्डर पास के ऊपर दोनो हाईवे के बीच पीपल पेड के…

अवैध रसायन पदार्थो,शराब की बिक्री/कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

श्यामपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक,रसायन पदार्थों / नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *