पुलिस द्वारा चाइनीज मांझे की रोकथाम हेतु व्यापारियों को कराये गये नोटिस तामिल, दी गई हिदायत

ज्वालापुर   हरिद्वार
दिनांक 02.02.2024

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में जनपद में चाइनीज़ मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत इनकी बिक्री रोकने हेतु चाइनीस मांझे के संबंध में आज दिनांक 02-02-2024 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा कटरा बाजार, पीठ बाजार, मौहल्ला तेलियांन व बकरा मार्केट में पड़ने वाली दुकानों के दुकानदारों से चाईनीज मांझे/पतंग के क्रय/विक्रय पर प्रतिबंध के संबंध में नोटिस तामील करवाए गए व इसके पश्चात भी दुकानों में चाइनीज मांझे/पतंग मिलती है तो विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के सम्बन्ध में हिदायत दी कि चाइनीज मांझे/ पतंग क्रय विक्रय ना करें। इसी प्रकार हरिद्वार जनपद में चाइनीज मांझे की रोकथाम हेतु थाना स्तर में समय- समय पर कार्यवाही जारी रहेगी।

हरिद्वार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वह स्वयं या अपने बच्चों को चाइनीज मांझा न खरीदें, जिससे किसी के साथ भी कोई दुघर्टना न हो।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *