टप्पेबाज महिला आयी गिरफ्त में, ज्वैलरी खरीदने आयी महिला के बैग से उड़ाए थे ₹200000/‐

ज्वालापुर हरिद्वार

 

कोतवाली ज्वालापुर पर वादी श्रवण कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी सेक्टर 6 कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध दिनांक 19/01/2024 विष्णु ज्वेलर्स की दुकान सर्राफा बाजार कोतवाली ज्वालापुर से बैग के अंदर से ₹200000 चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 64/2024 धारा 380 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।

जनपद हरिद्वार में घटित चोरी, नकबजनी एवं टप्पेबाजी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर लगातार कैमरो से पीछा करते हुए मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया।

कड़ी सुरागरसी पतारसी कर मुखवीर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 24/2024 को 01 संदिग्ध महिला मुन्नी को मोहल्ला मेहतान कोतवाली ज्वालापुर से टप्पेबाजी के 02 लाख रुपए में से ₹180000/- के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। मुकदमे में धारा 411 ipc की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्ता को बाद आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*विवरण आरोपित महिला-*
मुन्नी पत्नी अल्लादिया निवासी आदिल नगर निकट विदेशी मंदिर थाना कोतवाली सिटी जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

*बरामदी-*
₹180000/- नगद(एक लाख अस्सी हज़ार)

*पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
3-प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक आशीष नेगी
4-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह
5-कांस्टेबल संदीप कुमार
6-कांस्टेबल नरेंद्र राणा
7-कांस्टेबल रवि चौहान
8-महिला कांस्टेबल शोभा

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *