कोतवाली ज्वालापुर दिनांक 09 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हरिद्वार– पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाकर नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को अवैध नशे के कारोबार मैं लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में सभी चैकी प्रभारी, हल्का प्रभारी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। जिस क्रम में चैकी रेल टीम द्वारा ैप् प्रवीण रावत, प्रभारी चैकी रेल के नेतृत्व में दिनांक 09.01.2022 को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालपुल नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग को देखकर सकपका कर भागने लगा, जिसे शक होने पर मौके पर पकड़ लिया, पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ’मोहसीन उर्फ बागा पुत्र मुस्तकीम निवासी मनीदारो की मस्जिद के पास पीठ बाजार, मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर हरिद्वार’ तथा उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से ’09 ग्राम अवैध स्मैक’ बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर ’मु0अ0सं0 31/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट’ पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थो की बिक्री में जेल जा चुका है।
बरामदगी का विवरण’ 09 ग्राम अवैध स्मैक

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *