एसएसपी हरिद्वार के दिशा-निर्देशों पर वाहन चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी

हरिद्वार

जनपद में कार्यभार संभालने के उपरांत से एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह की कार्यशैली शातिर अपराधियों पर भारी पड़ रही है दिन प्रतिदिन एक से बढ़कर एक शातिर अपराधी/बदमाश/अभियुक्त हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा सभी थानों में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही पूर्व में हुई वाहन चोरियों के खुलासे करने के स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गयाl

गठित टीमों द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए व पुराने चोरों से भी आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर के पास से दो अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गयाl

उपलब्ध जानकारी से अभियुक्तगण सलमान व सौरभ आस पास के गांव के निवासी हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी किया करते हैं। पिछले महीने सेक्टर 4 पीठ बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी ये वही मोटरसाइकिल थी जिसमे वे कल पकड़े गए थे व उससे पहले भी 02 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बहादराबाद क्षेत्र से उठाई थी व 02 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर काला रंग लक्सर में देवी के मेले से दो महीने पहले चोरी की थी 01 मोटर साईकिल पैशन ज्वालापुर पीठ बाजार से, 03 मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर बालावाली तिराहे के पास से, 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रानीपुर मोड़ के पास से कुछ दिन पहले चोरी की थी।

काम न मिलने पर इनके द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना शुरू किया गया था। चुराई हुई मोटरसाइकिल को ज्वालापुर सराय से आगे आटा मिल के खंडहर पर ले जाकर खड़ी कर देते थे। क्योंकि वहां पर लोगों का आना जाना बहुत कम रहता है। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट को निकाल कर फेंक देते जिससे कि पुलिस द्वारा पकड़े न जाएं और कम-दाम पर बेच दिया करते थे।

अभियुक्तों की निशांदेही पर ज्वालापुर सराय से आगे आटा मिल के खंडहर से 09 मोटर साइकिल बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सलमान पठान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम निरोजपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार
2. सौरभ पुत्र शिव कुमार निवासी बडी खेड़ी थाना लक्सर हरिद्वार।

पुलिस टीम–
1- श्री रमेश तनवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद मेहरा कोतवाली रानीपुर
3. उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी
4- उप निरीक्षक इंदर सिंह गड़िया कोतवाली रानीपुर
5- उप निरीक्षक समीप पांडेय कोतवाली रानीपुर
6.का0 प्रमोद
5-का0 विवेक गुसाईं
6. का0संदीप सेमवाल
7. का0संजय तोमर

Related Posts

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *