धर्मनगरी के माहौल को सुधारने और गोरखधंधों पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार की कवायद

हरिद्वार

 

देवभूमि के पावन स्थल हर की पैड़ी हिंदू आस्था का प्रमुख केन्द्र होने के साथ-साथ चारधाम के प्रवेश द्वार के रुप में भी पूरे भारतवर्ष एवं विदेशी श्रद्धालुओं के बीच अपनी विशेष पहचान रखता है। इस आलौकिक एवं पुण्य छवि को बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस निरंतर प्रयत्नशील रहती है।

किए जा रहे प्रयासों के बीच हर की पैड़ी के आसपास के स्थानों पर अवैध रुप से शराब तस्करी एवं विक्रय के संबंध में मिल रही सूचनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा नगर कोतवाल व सम्बन्धित चौकी प्रभारियों को दिए गए कड़े निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में बीते रोज कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कल दिनांक 04.02.2023 को विशेष अभियान चलाया जिसमें अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न संभावित स्थलों पर औचक तौर पर छापेमारी करते हुए पुलिस टीमों ने अवैध शराब के धंधे से जुड़े हुए 17 व्यक्तियों को दबोचा गया। पकड़ में आए शराब तस्कर/विक्रेताओं से कुल 395 पव्वे पिकनिक मार्का देशी शराब बरामद कर सभी के खिलाफ कोतवाली नगर हरिद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमें दर्ज किए गए।

*पकड़े गए शराब तस्कर/विक्रेताओं का विवरण-*
1- राजू पटेल पुत्र कड़ेदीन निवासी प्रतापगढ़ उ0प्र0 हाल निवासी निकट विजकिड स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार
2- सुनील पुत्र सत्यदे निवासी झुग्गी झोपडी ब्रहमपुरी हरिद्वार
3- प्रदीप उर्फ दिप्पा पुत्र राजाराम निवासी कुज गली खडखडी हरिद्वार
4- प्रभाकर कश्यप पुत्र बीरू निवासी उपरोक्त
5- शैलेन्द्र पुत्र रमेश निवासी लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार
6- अजय पुत्र यादराम निवासी झुग्गी झोपडी पन्तद्वीप पार्किग हरिद्वार
7- सोनू पुत्र सत्यवीर निवासी टंकी न0 6 मायापुर हरिद्वार
8- कमल पुत्र रामपाल निवासी रविदास बस्ती बंगाली बस्ती कनखल
9- रामबाबू पुत्र जोगेन्द्र निवासी दीन दयाल पार्किग हरिद्वार
10- हरिचरण पुत्र कवरपाल निवासी रानीगली सप्तऋषि हरिद्वार
11- मुकेश अग्रवाल पुत्र रमेश चन्द निवासी दुर्गा नगर खडखडी हरिद्वार
12- आशू पुत्र रमेश निवासी काशीपुरा हरिद्वार
13- विष्णू पुत्र विनोद निवासी कुंज गली खडखडी हरिद्वार
14- तरूण सैनी पुत्र राजू सैनी निवासी पन्त द्धीप पार्किग हरिद्वार
15- प्रियाशु पुत्र विजय निवासी बिल्वकेश्वर हरिद्वार
16- मोहन पुत्र रामप्रसाद निवासी नई बस्ती ऋषिकुल कोतवाली नगर हरिद्वार
17- धर्मेन्द्र पुत्र काले निवासी रानीगली हरिद्वार

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *