कप्तान के आवास पर आया फोन📞तुरंत हुई करवाई

मंगलौर हरिद्वार

 

एसएसपी हरिद्वार द्वारा कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी कर देर रात डीजे बजाने वालों को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा था कि प्रचलित बोर्ड परीक्षाओं एवं माननीय न्यायालय के अनुसार रात्रि 10:00 बजे के बाद निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उक्त का व्यापक प्रचार प्रसार होने के बावजूद भी कल देर रात्रि 10:00 बजे के बाद कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से तेज आवाज में डीजे बजाने की कप्तान के आवास पर आई शिकायत पर कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई।

कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत होटल गोदावरी, रंगोली गार्डन, होटल सेलिब्रेशन, वेंकट हॉल हवेली पर समय पूरा होने के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाये जाने पर कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर जाकर चार अलग-अलग स्थानों पर बज रहे डीजे को डीजे के जरूरी उपकरण सहित थाने पर लाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के अनुसार 10-10 हजार का कड़ा जुर्माना करते हुए भविष्य में रात्रि 10:00 बजे बाद डीजे न बजाने की सख्त हिदायत दी गई।

आदेशों की अवेहलना करने पर आगे भी जनपद थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सम्बन्धितों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि जो भी रात 10:00 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाएगा, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*कल देर रात निम्न आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*

1-सावन कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी मलकपुर माजरा थाना रुड़की हरिद्वार- (वेंकट हाल रंगोली)

2- विरेन पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम देवला थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उ0प्र0 (वेंकट हॉल हवेली मंगलौर)

3- अजय पुत्र अशोक निवासी भगतोवाली थाना झबरेडा हरिद्वार ( होटल गोदावरी मंगलौर)

4- रवि धीमान पुत्र अनिल कुमार धीमान निवासी 398 अम्बरतालाब थाना गंगनहर हरिद्वार (होटल सैलिब्रेशन मंगलौर)

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *