हत्या के 04 अन्य आरोपी दबोचे, 03 को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

हरिद्वार
दिनांक 06/11/23

 

 

दिनांक 01.11.23 को लंढोरा निवासी पंकज ने कोतवाली मंगलौर में लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया कि विपिन व 12 अन्य अभियुक्तों ने पहले शिकायतकर्ता के घर में घुस कर गाली गलौज व मारपीट की व जब परिजन मेडिकल कराकर लौट रहे थे तो रास्ते में घात लगाकर पुनः पीड़ित परिवार पर हमला किया जिसमें लाठी डंडों से की जा रही मारपीट के कारण शिकायतकर्ता के भाई सूर्य की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 147, 148, 149, 302, 323, 452, 504, 506 आईपीसी दर्ज किया गया।

जगन्य अपराध में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार जारी प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम को लंढौरा से हत्या के 04 अन्य अभियुक्तों की दबोचने में सफलता हाथ लगी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मोहन उर्फ बंटी पुत्र कुंवर पाल निवासी लंढौरा
2- मिंटू पुत्र कुंवरपाल निवासी उपरोक्त
3- विनीत पुत्र विनोद निवासी उपरोक्त
4- धर्मेंद्र पुत्र साधुराम निवासी उपरोक्त

*पुलिस टीम*
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी
2-उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह
3-हेड कांस्टेबल शूरवीर
4-कांस्टेबल 458 मनीष
5-कांस्टेबल 360 अरुण चमोली
6-कांस्टेबल 731 दिनेश शर्मा

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का संदेश स्पष्ट है, कानून को अपने हाथ में लेने वालो को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा*

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल में दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर, निवासी तलाई तल्ली, जनपद पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) की तहरीर पर…

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *