महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने लगायी सुरक्षा की गुहार

 

 हरिद्वार समाचार– हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा है कि उन्हें फोन पर गंदी गालियां देने के साथ गर्दन काटकर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। शासन प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने बताया कि 7 अप्रैल के उन्होंने हिंदू हितों के लिए आवाज उठाने वाले स्वामी यति नरसिंहानंद के समर्थन में 7 अप्रैल को 10 मिनट का एक वीडियो लाईव किया था। वीडियो के देश विदेश में वायरल होने के बाद 10 अप्रैल से निरंतर उन्हें फोन पर गंदी गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी जा रही है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने आरोप लगाया कि धमकी मिलने पर उन्होंने 16 अप्रैल को शासन प्रशासन को अवगत करा दिया था। इसके बावजूद अब तक ना तो कार्रवाई की गयी ना ही उनकी सुरक्षा के लिए के कदम उठाए गए। ऐसा लगता है शासन-प्रशासन हिंदूवादी कार्यकर्ताओं, संत महात्माओं की हत्याएं होने का इंतजार कर रहा है। शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व महामंत्री से सुरक्षा की गुहार लगायी है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *