कोतवाली गंगनहर’ पुलिस द्वारा चोरी हुई बोलेरो पिकअप’ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 हरिद्वार समाचार– कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार में दिनांक 10- 5-21 को वादी परवेज आलम पुत्र मतलूब निवासी मोहल्ला गुलाब नगर कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी बोलेरो पिकअप यूके 08 सीए 5226 को दिनांक 10-05 -21 को सुबह घर के बाहर पार्किंग से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है जिस संबंध में कोतवाली गंग नहर में मुकदमा अपराध संख्या 351 /21 धारा 379 पंजीकृत किया गया था एवं जिसके अनावरण हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेशों एवं दिशा निर्देशों के अनुपालन क्रम में एवं  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व  क्षेत्राधिकारी रुड़की  के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया था ।जिस संबंध में कार्यवाही करते हुए गंग नहर पुलिस द्वारा गहन एवं ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए एवं सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य विभिन्न पहलुओं की जांच के आधार पर दिनांक ’13.05.2021’ को एक अभियुक्त ’आरिफ पुत्र सईद उम्र 26 वर्ष निवासी गुली मोहल्ला खेड़ा दरवाजा कस्बा पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर’ को चोरी की बोलेरो पिकअप ना08बं 5226 के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 10-5-21 को उसने गुलाब नगर से बोलेरो पिकअप चोरी की और चोरी करके उसे पुरकाजी ले गया । जिसे वह ईद से पहले बेचने की फिराक में था। जिससे पहले कि पुलिस ने पकड़ लिया । एवं बताया कि वह पूर्व में भी चोरी के प्रयास में जेल जा चुका है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *