ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग की घटना में एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे आरोपी जाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम रणसूरा, थाना लक्सर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दिनांक 14.05.2026 को वादी गुफरान पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम रणसूरा द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि विपक्षियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0- 450/2026 संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

घटना का मुख्य आरोपी एवं मास्टरमाइंड अनीश पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

फरार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा पुलिस की निगाहों से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीमों द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कराया गया तथा उसके गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी भी कराई गई। इसके बावजूद आरोपी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका।

दिनांक 29.06.2026 को पुलिस टीम ने सटीक गुप्त सूचना के आधार पर गांव रणसूरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी जाहिद को हिरासत में लिया गया।

लक्सर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि अपराध कर फरार होना समाधान नहीं है। हरिद्वार पुलिस लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और कानून से बचने का हर प्रयास विफल किया जाएगा।

घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
जाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम रणसूरा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी – कोतवाली लक्सर
2. ⁠वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान
3. ⁠उपनिरीक्षक दीपक चौधरी – चौकी प्रभारी भिक्कमपुर, लक्सर
4. ⁠हेड कांस्टेबल रियाज अली
5. ⁠हेड कांस्टेबल विनोद कुमार

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *