श्यामपुर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, लोक सेवकों पर हमला करने तथा जाली नोटों के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
दिनांक 27.06.2026 को वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार ने कोतवाली श्यामपुर में लिखित तहरीर देकर बताया कि ड्यूटी के दौरान वह अपने साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पांच व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया तथा उसे नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों वन कर्मियों को चोटें भी पहुंचाईं।
तहरीर के आधार पर कोतवाली श्यामपुर में मु0अ0सं0 69/26 प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं एवं लगातार की गई निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों से पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त सियाज कार संख्या DL-5CN-2968 की तलाशी ली, तो एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। वाहन से ₹500 मूल्य वर्ग के 105 जाली नोट बरामद हुए। साथ ही प्रारंभिक जांच में आरोपियों की नकली नोट तैयार करने और उन्हें चलाने के अवैध कारोबार में संलिप्तता भी सामने आई।
आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।
*नाम पता आरोपित*
1. शिवम कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नं. 5, श्यामपुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार
2. अनुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नं. 5, श्यामपुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार
3. विकास सिंह पुत्र नौबहार सिंह निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 500 के 105 जाली नोट
2. एक लोहे की रॉड
3. 06 A4 साइज पेपर शीट
4. एक ATM कार्ड एवं बुकलेट
5. घटना में प्रयुक्त सियाज कार संख्या DL-5CN-2968
*पुलिस टीम*
1. सुश्री अवनी तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) / प्रभारी कोतवाली श्यामपुर
2. व0उ0नि0 मनोज रावत
3. उ0नि0 मोहन कठैत
4. म0उ0नि0 रचन पठानिया
5. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़
6. कांस्टेबल संदीप पुंडीर
7. होमगार्ड अंकित रावत


