पुरूषोतम की फर्जी कहानी से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा

 हरिद्वार 

दिनांक 28/11/2024 की रात्रि में कॉलर पुरुषोत्तम पुत्र चंद्रपाल निवासी बिशनपुर कुंडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा सीसीआर रुड़की को सूचना दी कि मेरे घर पर दो बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई है फायरिंग के छर्रे मुझको भी लगे हैं जल्दी कार्रवाई करें।

*मौके पर पहुंची पथरी पुलिस, घटना का संज्ञान लेते हुए किया मुकदमा दर्ज*

सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई तत्पश्चात आसपास के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सभी प्रकार से घटना के सम्बन्ध में जानकारी कर कॉलर से भी कई प्रश्न किए गए जिनका जवाब कॉलर के पास नहीं था। घटना के संदर्भ में मुकदमा दर्ज किए जाने हेतु पथरी पुलिस द्वारा कई दिन तक कॉलर को कई बार थाने बुलाया गया परंतु कॉलर द्वारा थाने न आने पर पथरी पुलिस द्वारा मामले का स्वयं संज्ञान लेकर दिनांक 03/12/24 को अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*घटना का वीडियो वायरल कर पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगा रहा था आरोप*

कॉलर द्वारा एक साजिश के तहत घर पर फायरिंग का वीडियो उच्चाधिकारीगणों व अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में डाल कर पथरी पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगातार आरोप लगाया जा रहा था।

*विवेचना से प्रकाश में आए नाबालिग ने खोला घटना का राज*

दौराने विवेचना कई संदिग्धों से पूछताछ, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए प्रकाश में आए नाबालिग से पूछताछ पर गोलीकांड की घटना से पर्दा उठा।

*कॉलर ने ही बुना फायरिंग का ताना बाना, पड़ोसी को फंसाने का था प्लान*

कॉलर पुरूषोतम का अपने पड़ोसी पूर्व बीडीसी मेंबर तेलूराम से पिछले लगभग 4 वर्षों से आपसी रंजिश चल रही है जिसके चलते तेलूराम को हत्या के प्रयास मामले में फंसाने के लिए अपने परिचित दरगाहपुर लक्सर निवासी नाबालिग से खुद के घर पर फायरिंग करवाई और पुलिस को गुमराह कर सारा आरोप पड़ोसी तेलूराम के माथे गढ़ दिया।

*तेलूराम व पुरूषोतम के बीच क्या थी पुरानी रंजिश*

कुछ साल पूर्व पुरूषोतम के पिताजी चंद्रपाल ने तेलूराम को कुछ बीघा जमीन बेची लेकिन उसी बीच चंद्रपाल की मृत्यु हो गई। अचानक हुई मृत्यु से पुरुषोत्तम के मन में विकार आ गया।

बेची हुई जमीन तेलूराम को न देनी पड़े इसलिए पुरूषोतम ने तेलूराम के विरुद्ध अपने पिता चंद्रपाल को जहर देकर मार देने संबंधी मुकदमा थाना पथरी में दर्ज कराया जो विवेचना उपरांत सही नहीं पाया गया। तब से ही पुरूषोतम द्वारा तेलूराम को फंसाने के लिए रोज नए नए प्लान बनाए जाते रहे हैं।

वहीं उपरोक्त घटना की सत्यता की जांच में आरोपी नाबालिग व पुरुषोत्तम का घटना वाले दिन “दोनों के बीच कई बार बात होना” पाया गया।

नाबालिग की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। दिनांक 28 नवंबर को मोटरसाइकिल से फायर की घटना में उक्त नाबालिग द्वारा ही मोटरसाइकिल चलाई जा रही थी।

घटना के मास्टरमाइंड पुरूषोतम पुत्र चंद्रपाल निवासी बिशनपुर कुंडी पथरी एवं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे एक अन्य की तलाश जारी है।

*थाना पथरी पुलिस की प्रशंसा-*

घटना के सही खुलासे पर स्थानीय जनता द्वारा थाना पथरी पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

*अभियुक्त*
बाल अपचारी

*पुलिस टीम*
1- उ.नि.रोहित कुमार
2- कां 534 राकेश नेगी
3- कां 1144 नारायण सिंह

Related Posts

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का सटीक प्रहार

हरिद्वार दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए…

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *