हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बदमाश

 ज्वालापुर हरिद्वार 

 

दिनांक 15.08.25 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र गोविन्दपुरी में दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसपर वादी अमन कौशिक स्व0 बिशनलाल शर्मा निवासी 51 गोविन्दपुरी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 15.08.25 मु0अ0सं0 420 वर्ष 2025 धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीमें गठित कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज चैक कर कठिन परिश्रम करते हुये घटना में सम्मलित आरोपी सोनू पुत्र बृजपाल को रेलवे स्टेशन पानीपत हरियाणा से दबोचा गया।

*नाम पता अभियुक्त*
1- अभियुक्त सोनू पुत्र बृजपाल निवासी नयाबांस थाना झिझांना जनपद शामली उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी*
मोबाइल फोन

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नवीन नेगी
2- का0 44 सुनिल शर्मा
3- का0 329 नवीन क्षेत्री
4- का0 123 हरवीर

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *