हरिद्वार पुलिस ने बारात निकालते हुये 04 गुंडो को किया जिला बदर

हरिद्वार

एसएसपी हरिद्वार द्वारा अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं

आदेश के अनुपालन मे थाना मंगलौर क्षेत्र में निम्नलिखित 04 व्यक्ति जो कि आदतन अपराधी जिनके विरुद्ध हत्या के प्रयास, घोखाधडी, मारपीट, अयुद्ध अधि0 आदि अनेक अभियोग पंजीकृत है जिनके विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर *रिपोर्ट माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को प्रेषित की गई थी जिसमे प्रभावी पैरबी की गई जिसके फल स्वरुप माननीय न्यायालय द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियो को 01-01 माह के लिए जिला बदर के आदेश दिये गये के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 10-11-24 को कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा निम्नलिखित 04 अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को जिला बदर की कार्रवाई की गई जिनको उ0प्र0 की सीमा मे छोडकर हिदायत दी गई।*

*अपराधी जिनके जिला बदर किया गया*

1- तरुण उर्फ सागर निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार
2- अनंगपाल पुत्र सिद्दक निवासी ग्राम थीथकी थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार
3-यशपाल पुत्र सिद्दक निवासी थीथकी थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार
4-सन्नी पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम थीथकी थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *