पार्किंग मैनेजर मृत्यु मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन

हरिद्वार

दिनांक 10.01.2026 को वादी प्रताप सिंह प्रताप पुत्र श्री राजपाल सिंह निवासी-ग्राम भंगेड़ी महावतपुर रूड़की, हरिद्वार हाल निवासी- पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग रोड़ीबेलवाला, हरिद्वार ने कोतवाली हरिद्वार में एक तहरीर वैगनआर कार चालक द्वारा वाहन पार्किंग शुल्क न दे पार्किंग बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास करने व वादी के मैनेजर सहदेव कुमार द्वारा उक्त वाहन को रोकने पर वाहन चालक द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी के मैनेजर को टक्कर मारकर रौंदते हुए गम्भीर रूप से घायल कर मौके से वाहन लेकर भाग जाना व उपचार हेतु हायर सेन्टर ले जाते समय रास्ते में वादी के मैनेजर की मृत्यु हो जाना के सम्बन्ध में दी गई जिस आधार पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी चालक विशाल व सूरज को वैगनार कार के साथ चमगादड टापू की आड से गिरफ्तार किया गया। दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही के मुकदमा उपरोक्त मे धारा 105 बीएनएस की लोप कर धारा 103(1),3(5) बीएनएस की बढोतरी की गयी । आरोपित को समय से मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपित-*
01- विशाल पुत्र बिनोद निवासी म0न0-493 जोशी चौहान-86 बहालगढ थाना बहालगढ जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 22 वर्ष
02- सूरज पुत्र चन्द्र सिह ग्राम भटट गांव पंचशील कालोनी थाना से0-27 जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 34 वर्ष

*बरामदगी-*
घटना मे प्रयुक्त वाहन वैगनार

*पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 रितेश शाह
2.व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी
3.उ0नि0 चरण सिंह
4.अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा
5.कानि0 राकेश
6.कानि0 पवन
7.कानि0 दिनेश

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *