बुलेट मोटरसाइकिल पर रेट्रो साइलेंसर लगाकर रील बनाना पड़ा भारी, 02 वाहन सीज कर लगाया जुर्माना

 भगवानपुर हरिद्वार 

थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक बुलट मोटरसाइकिलों पर रेट्रो साइलेंसर लगाकर सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं तथा सड़कों पर गुजरते समय तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे आमजन को अत्यधिक असुविधा होती है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों बुलेट सवार युवकों को पकड़ लिया गया। दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते प्रभावी धाराओं में चालान किया गया।

*वाहन विवरण —*
1. बुलेट संख्या UK17M-3228
2. बुलेट संख्या UK17L-6627

Related Posts

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *