अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिये हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

 लक्सर. हरिद्वार
दिनांक-22.08.2024

*

*नशीले पदार्थ की अवैध तस्करी रोकने हेतु लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर पुलिस को मिली बडी कामयाबी*

*7.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हरिद्वार पुलिस ने 01आरोपी को धर दबोचा*

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।

एसएसपी हरिद्वार के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में नियमित रुप से अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है ।

पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर दिनाक 21.08.2024 को थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान 01 आरोपी को अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता आरोपी*
अरशद उर्फ चुण्डी पुत्र गुलजार निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

*विवरण बरामदगी-*
07.45 ग्राम अवैध स्मैक
एक इलैक्ट्रानिक तराजू
स्मैक बेचकर प्राप्त 1280/- रुपयें

*पुलिस टीम*-
1-उ0नि0 लोकपाल परमार –प्रभारी चौकी सुल्तानपुर
2- कांनि0 अजीत तोमर-कोतवाली लक्सर
3-कांनि0 प्रकाश खनेडा –कोतवाली लक्सर

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *