कुंभ मेला प्रयागराज में डिलीवर होने जा रही चरस की खेप बरामद

 सिडकुल हरिद्वार

 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े दिशा-निर्देशन में काम कर रही हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। जहां एक तरफ सप्लायर्स पर नजर रखने के लिए मुखबिर तंत्र को धरातल पर एक्टिव किया जा रहा है तो वहीं पूर्व में पकड़ में आए नशा तस्करों के खिलाफ सम्पत्ति जब्तीकरण व गुंडा/गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।

एएनटीएफ की ग्राउंड जीरो पर लगातार की जा रही मेहनत के फलस्वरुप मिल रही इन सफलताओं के क्रम में एएनटीएफ व थाना सिडकुल की संयुक्त टीम ने दिनांक 02/12/2024 को सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिडकुल के टीन मार्केट रावली महदूद से नशा तस्करी के संदिग्ध डिंपल पाल को दबोचने में सफलता हासिल करते हुए आरोपी के कब्जे से 4.164 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

करीब 08 लाख रुपये बाज़ार कीमत में चरस बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिड़कुल में मुoअoसंo 630/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि 9th पास तस्कर घर की खराब आर्थिक स्थिति व दो बच्चों की जिम्मेदारी सर पर होने व ज्यादा मुनाफे के लालच के कारण नशा सामग्री के तस्करी के काले धंधे में उतरा था तथा वर्तमान में मुल्की नगर रावली महदूद में रह रहा था एवं बताया कि इसे कुंभ मेला प्रयागराज उत्तर प्रदेश में जाकर बेचना था।

थाना सिडकुल पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

*पकड़ा गया आरोपी-*
डिंपल पाल पुत्र कदम सिंह निवासी मुल्की नगर निकट सरकारी जोहड़ थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

*बरामदगी चरस -*
4.164 कि.लो. ग्राम
अनुमानित कीमत ₹800000/-

*थाना सिड़कुल टीम-*
1- उप निरीक्षक मनीषा नेगी
2- कांस्टेबल अजय राज
3- कांस्टेबल कुलदीप डिमरी

*A.N.T.F. हरिद्वार-*
1- निरीक्षक विजय सिंह (प्रभारी)
2- उप निरीक्षक रंजीत तोमर
3- हेड कांस्टेबल राजवर्धन
4- हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
5- कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *