हरिद्वार रिश्वत प्रकरण में आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित

 

 

देहरादून, 29 दिसम्बर 2025
हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक में विजीलेंस टीम द्वारा रिश्वत प्रकरण में रंगेहाथों गिरफ्तार किये गये खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ पर शासन ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन अपील नियमावली) 2003 तहत विभागीय कार्यवाही करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जिसकी संस्तुति विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दी गई। शासन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रभार राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के प्रधानाचार्य को हस्तांतरित कर दिया है, ताकि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

विद्यालयी शिक्षा विभाग में कतिपय कर्मचारी अनुशासन को ताक पर रखकर विभाग की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अब सरकार आरोपी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड़ में नहीं है। इसी कड़ी में हरिद्वार के बहादराबाद में विजीलेंस टीम द्वारा 20 हजार के रिश्वत मामले में गिरफ्तार खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। शासन द्वारा प्रस्तुत राठौड के निलम्बन प्रस्ताव को विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने मंजूर कर दिया है। रिश्वत प्रकरण में विजीलेंस टीम द्वारा आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके फलस्वरूप विभागीय स्तर पर की गई जांच के आधार पर शासन स्तर से आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन अपील नियमावली) 2003 के तहत निलम्बन की कार्यवाही की गई है। जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद का प्रभार राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के प्रधानाचार्य को हस्तांतरित किया गया है, ताकि विकासखण्ड में विभागीय कार्य प्रभावित न हो।

*बयान*
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता एवं अनियमितताओं के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे कृत्यों में लिप्त किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार रिश्वत प्रकरण में आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

01 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा व नगदी ₹11000/- के साथ 01 आरोपित को दबोचा

रूडकी हरिद्वार माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस…

काँवड मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा

हरिद्वार कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.07.2026 की रात्रि को गली नं0-ए-20 टिहरी विस्थापित कालोनी में स्व0 राजेन्द्र पाल के मकान नं0 23/28 एवं उनके बगल के मकान में अज्ञात चोरो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *