शनिवार को तड़के अवैध खनन के विरूद्ध राजस्व व माइनिंग की टीम सहित छापेमारी की

हरिद्वार– जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को बिशनपुर फेरुपुर में प्रात: बुग्गी के माध्यम से स्क्रीन प्लांट में अवैध आर॰बी॰एम॰ क्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त हुयी, जिसको देखते हुये उन्होंने एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा को मय माइनिंग टीम के तत्काल औचक छापेमारी करने के निर्देश दिये, जिसके क्रम मंे अधिकारियों ने शनिवार को तड़के अवैध खनन के विरूद्ध राजस्व व माइनिंग की टीम सहित छापेमारी की बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध खनन में लिप्त कई स्क्रीन प्लांट्स को सीज किया।
सर्वप्रथम छापेमारी की टीम विशनपुर स्थित कृष्णा स्क्रीन प्लाण्ट पहुंची, जहां टीम ने मौके पर पाया कि स्क्रीन प्लांण्ट बुग्गियों से माल ले रही है तथा परिसर के अन्दर से ही आर0बी0एम0 निकाला जा रहा है। इस पर टीम ने पूरी तहकीकात करने के बाद स्क्रीन प्लाण्ट को सीज करने की कार्रवाई की। इसके पश्चात वहां से टीम फेरूपुर रामखेड़ा स्थित शाकुम्भरी स्क्रीन प्लाण्ट पहुंची, जहां टीम ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद देखा कि स्क्रीन प्लाण्ट द्वारा बुग्गियों से माल लिया जा रहा है तथा परिसर में जगह-जगह गड्ढे पाये गये, जिसके कारण स्क्रीन प्लाण्ट को सीज कर दिया गया। यहां से टीम औचक निरीक्षण करते हुये बिशनपुर कुण्डी स्थित पंजाब स्क्रीन प्लाण्ट पहुंची, वहां भी टीम ने पाया कि स्क्रीन प्लाण्ट द्वारा बुग्गियों के माध्यम से अवैध खनन का माल लिया जा रहा है, जिसके खिलाफ टीम ने सीज करने की कार्रवाई की।
एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा ने बताया कि स्क्रीन प्लाण्ट परिसर में जो माल पाया गया, उसकी नाप करके जुर्माना आरोपित किए जाने हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, जिसके कारण खनन क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगने के साथ ही खनन माफियाओं के हौंसले भी पस्त हुये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इधर जे॰सी॰बी॰ से खनन किए जाने की कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा बुग्गी वालों को भी अवैध खनन न करने के लिये सख्त हिदायत दी गयी है। इसके बावजूद भी अगर कोई भी स्टोन क्रशर बुग्गी से अवैध खनन का माल लेता है, तो सम्बन्धित स्टोन क्रशर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी

Related Posts

होटल/ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो ढाबा मालिक पुलिस ने दबोचे

भगवानपुर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के…

12 घंटे के भीतर तलाश खत्म, नेपाली युवक तक पहुंची पुलिस

हरिद्वार कल दिनांक 21/04/2026 की समय एक व्यक्ति द्वारा चौकी रोडीबेलवाला आकर सूचना दी गई कि दीनदयाल पार्किंग के अण्डर पास के ऊपर दोनो हाईवे के बीच पीपल पेड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *