बहुचर्चित Attempt To Murder प्रकरण में वांछित 02 आरोपी दबोचे

 रूडकी हरिद्वार 

दिनाँक 25.10.2025 को कोतवाली रूडकी पर वादी उमेश कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी शंकरपुरी कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार द्वारा ख़ुद के भाई योगेश कुमार व साथी कुलदीप, गजेन्द्र संजय एवं सेठीमल के साथ विपक्षियों द्वारा लोहे की रोड व लाठी डण्डो से लेस होकर सडक पर रास्ता रोक कर वादी के भाई के साथ मारपीट करने व वादी के भाई की गाडी को तोडफोड कर नुकसान करना के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया।

उक्त प्रकरण को हरिद्वार पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 06.11.2025 को 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
१- आकाश पुत्र पुरण निवासी गांधीनगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार
२- अजय उर्फ काला पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर (रंग काला)

*पुलिस टीम*
व0उ0नि0 मनोज गैरोला
अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिह राठी
हे0कानि0 मेजर सिंह
कानि0 98 भूपेन्द्र

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *