नशा तस्करों के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पुलिस की प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 तस्कर को दबोचा

 रुड़की हरीद्वार 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के दृष्टिगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की द्वारा लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 06.10.2025 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा गंगनहर पटरी तिराहा, कलियर मार्ग पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 09 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहताश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम जोरासी, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार बताया।
व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 363/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*बरामदगी*
01 किलो 09 ग्राम अवैध चरस

*नाम पता आरोपित*
रोहताश पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम जोरासी, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक भजराम चौहान
2. कांस्टेबल सुरेन्द्र लाल
3. कांस्टेबल नरेश जोशी

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *