हरिद्वार पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को अवैध चरस के साथ धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार
दिनांक 26/10/2024

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ(अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया
गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त आदेश के क्रम में दिनांक-25/10/2024 दौराने चैकिंग 03 आरोपी 1-मेहदी हसन पुत्र यामीन निवासी ग्राम गाडोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार 2-अफजल पुत्र अफजाल निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 3-जाबिर पुत्र मुमताज निवासी उपरोक्त को इक्कड रेलवे स्टेशन के पास से व लालपुर नहर पटरी पुल जटवाड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते से आरोपियों के कब्जे से कुल 171.72 ग्राम नाजायज चरस बरामद किया गया।

उक्त सम्बन्ध में आरोपियो के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

दौराने पूछताछ आरोपियों द्वारा बताया हम लोग नशा पत्ता करने के आदि हैं हम अपना नशा पूरा करने के लिए छोटे छोटे दानों में करके चरस बेचते हैं।

*नाम पता आरोपी*
1-मेहदी हसन पुत्र यामीन निवासी ग्राम गाडोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
2-अफजल पुत्र अफजाल निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।

*बरामदगी*
1-171.72 ग्राम अवैध चरस

*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरी0ऋषिकांत पटवाल
2-प्रभारी चौकी बाजार उप निरी0 देवेंद्र सिंह तोमर
3-कां0699 दिनेश कुमार
4-कां0721 महेंद्र तोमर
5-कां044 सुनील शर्मा
6-कां0474 राजेश बिष्ट

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *