*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

 

*हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया गया। निःशुल्क वितरण कार्यक्रम राजकीय पशु चिकित्सालय, रायसी के पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका रानी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता एवं पशुधन के बेहतर रखरखाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद पशुपालकों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका रानी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Posts

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने रक्षा बंधन पर राखियों की बिक्री से अर्जित किए 07 लाख 15 हजार रुपये

    *हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) संजय सक्सेना ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *