दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार

 

दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। शव को नियमानुसार कब्जे पुलिस लेकर मौके के भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किये गये। मृतक की शिनाख्त कपिल पुत्र मेघपाल निवासी ग्राम टिकोला कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई ।

मृतक के भाई अमित कुमार द्वारा थाना कोतवाली मंगलौर पर अंतर्गत धारा103(1) के तहत रितिक तथा उसके एक अन्य साथी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।

सूचना/ अभियोग पंजीकरण के पश्चात तत्काल एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियोग से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। आदेश के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर द्वारा घटनास्थल के आसपास से सुराग जुटाकर मैनुअल तरीके से इनपुट प्राप्त किए तथा स्थानीय मुखबिरों से जानकारी की गई तो अभियोग में नामित आरोपियों की संलिप्त प्रथम दृष्टिया सही प्रतीत होनी पाई गई।

गठित टीम द्वारा दिनांक 27.8.2026 को मुकदमे से संबंधित निम्नलिखित दो नामित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

*हत्या की मुख्य वजह-* मृतक कपिल तथा आरोपी रितिक व दीपक की आपस में दोस्ती थी तथा आपस में पैसों का लेना-देना भी चलता था । मृतक कपिल द्वारा रितिक व दीपक से 15000/रु उधार लिये थे तथा 700रु0 के कपडे खरीदे थे। घटना के दिन योजना के तहत आरोपियों ने कपिल को बुलाकर टिकोला पुलिया पर शराब पिलाई। शराब पीने के दौरान मृतक द्वारा अपना फोन निकाल रिकित व दीपक की विडियो बनाने की बात कही गई जिससे नाराज होकर दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश पानी की रजवाहे मे डाल मोटर साइकिल से फरार हो गये।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। नियमनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपित-*
1- रितिक पंवार पुत्र धीर सिह निवासी ग्राम जटौली तैय्यबपुर बडा थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0
2-दीपक पंवार पुत्र सुरेश निवासी उपरोक्त

*बरामद माल-*
घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक भगवान महर
2- व0उ0नि0 सुखपाल मान
3- उ0नि0 कमलकान्त रतूडी
4- कानि0 रणवीर
5- कानि0 सुधीर
6- कानि0 पंकज
7- कानि0 केडी राणा
8- कानि0 मौ0 आमिर
9- कानि0 चालक लाल सिह

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *