लूट की झूठी सूचना देना ट्रक चालक को पड़ा महंगा

लक्सर हरिद्वार

 

दिनांक 22.10.24 को कालर रिंकू द्वारा 112 पर खुद के साथ कार सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा 01 लाख नगदी, मोबाइल व गाड़ी के कागजात छीनकर ले जाने संबंधी सूचना दी थी

112 से प्राप्त सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बिना देरी के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

कॉलर व आस-पास के लोगों से गहनता से पूछताछ करने पर घटना में संदिग्धता प्रतीत होने पर कॉलर से सख्ती से पूछताछ करने पर कॉलर द्वारा अपने ट्रक से विपक्षी के वाहन क्रेटा कार में टक्कर लगने से हुई बोलचाल में विपक्षी पर दबाव बनाने के लिये 112 पर झूठी सूचना दी थी

पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना देने पर लक्सर पुलिस द्वारा कॉलर को हिरासत में लेते हुए पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

*पुलिस टीम-*
1- SHO लक्सर राजीव रौथाण
2- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3-उ0नि0 नरेन्द्र सिह
4-हे0कानि0 अर्जून सिह
5- कानि0 नत्थी सिंह

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *